UP Crime news उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में छह साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि केजी की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी शिवा उर्फ शिवम (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुक्रवार शाम बालिका के साथ बलात्कार किया था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने तीन घंटे तक नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
More Stories
Congress party ने ब्राह्मणों का अपमान किया है, कांग्रेस का बायकॉट करेंगे: पं. सुरेश मिश्रा
अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की मौत एक घायल
कुत्ता भौंका तो प्राइवेट पार्ट में घुसा दी रॉड, मालकिन को भी निर्वस्त्र करके पीटा