कोरोना का सबसे खतरनाक रूप नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है। भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई है जो कर्नाटक के बेंगलुरू में मिले हैं। कर्नाटक में जो पहला मरीज 66 साल का नागरिक है जो साउथ अफ्रीका से दुबई होते हुए 20 नवंबर को बेंगलुरू पहुंचा था। 21 नवंबर को उसकी टेस्टिंग हुई तो कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कर्नाटक में मिला दूसरा मरीज 46 साल का भारतीय नागरिक है। ये शख्स कर्नाटक के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है। इसका कोविड टेस्ट हुआ जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन अब पता चला है कि उसके कॉन्टैक्ट में आए 5 लोग पॉजिटिव हैं और सभी आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं।
डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा क्यों खतरनाक है ओमिक्रोन
कोरोना वायरस के हर वेरिएंट में उसके SPIKE प्रोटीन में फर्क होता है। डेल्टा वेरिएंट के SPIKE प्रोटीन में 2 म्यूटेशन थे जबकि ओमिक्रॉन वेरिएंट में उससे कई गुणा ज्यादा म्यूटेशन है। यही वजह है कि ओमिक्रॉन ज्यादा संक्रमण फैला सकता है। एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने की इसकी रफ्तार पहले वेरिएंट से बहुत बहुत तेज है।
ओमिकॉन के लक्षण
दक्षिण अफ्रीका की डॉक्टर एंजेलीके कोएट्जी के अनुसार ओमिकॉन से संक्रमित व्यक्ति को बहुत ज्यादा थकान, हल्का सिरदर्द , पूरे शरीर में दर्द , गले में खराश, खांसी की समस्या देखी गई हैं। इसके अलावा स्वाद या गंध नहीं जाती है। भारत में मिले ओमिक्रॉन मरीजों को अधिक थकान , कमजोरी और बुखार जैसे लक्षण नजर आए थे।
More Stories
इस दिवाली मुंबई से लखनऊ आने में सीटों की होगी मारा- मारी , जाने ट्रेनों की वोटिंग लिस्ट
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद जांच में मिला शुद्ध
लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में राहुुल गांधी के बयान का विरोध