अयोध्या में भूमि पूजन की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामलला के दर्शन किए। इसके बाद आरती कर आशिर्वाद भी लिया। वहीं उन्होंने यात्री निवास पर अफसरों से चर्चा की। सीएम योगी सबसे पहले राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे।
उन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और राम लला के दर्शन किए। उन्होंने आरती में भाग लिया और पूजन किया। मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने और अन्न महोत्सव में भाग लेने के बाद लखनऊ रवाना हो गए। अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि पहुंचे और यहां का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए। pic.twitter.com/SbCOcrynGL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
रामलला ने धारण किया पीला वस्त्र
राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग लगाने के साथ ही नवीन वस्त्र भी धारण कराया गया है। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि मनीष त्रिपाठी की ओर से भूमिपूजन की वर्षगांठ के लिए रामलला को सिल्क हैंडलूम कपड़े से बना पीला वस्त्र भेंट किया गया है। इसके अलावा रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम की ओर से भेंट की गई रामचरित मानस भी इस दिन रामलला के दरबार में आने वाले अतिथियों को दी जाएगी।
More Stories
सर्वोच्च न्यायालय पर आज 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की टिकीं निगाहें, जानिए क्यों
गोवंश काटने पर ग्रामीण क्षेत्र में माहौल गरम, मुकदमा दर्ज
नमामि गंगे ने छात्राओं को समझाया इसको अपने जीवन शैली में अपनाने की अपील