Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

rain alert: लखनऊ सहित 9 जिलों में  बारिश का रेड अलर्ट जारी 

गुरुवार देर रात से राजधानी लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी है

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश और ठंडी हवा ने मौसम एक बार फिर सर्द कर दिया है। लखनऊ में गुरुवार  से ही बादल छाए हुए थे,लेकिन तड़के सुबह से हो रही बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत करीब 44 जिलों में अगले दो तीन दिन तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 9 जिलों में रेड अलर्ट बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अब जुलाई के पहले सप्ताह तक इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा ।

बीती देर रात से राजधानी लखनऊ में बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है।आज पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। अलीगढ़ में देर रात से बादल छाए रहे। थोड़ी बूंदाबांदी हुई। आज गुरुवार से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अलीगढ़ में अगले 3 दिन तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।

एसटीएफ ने मारी बाजी: बिशप जॉनसन स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल  गिरफ्तार 

About The Author