Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

बॉलिवुड सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ को पवन सिंह ने भोजपुरी में किया रीक्रिएट, देखें वीडियो

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने भोजपुरी में मशहूर बॉलीवुड सिंगर पायल देव का गाना ‘बारिश बन जाना’ को रीक्रिएट किया है। बहुत हीं खूबसुरत आवाज में पवन सिंह और पायल देव ने इस गाने को भोजपुरी में गाया है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस गाने पायल देव के साथ मिलकर पवन सिंह ने रीक्रिएट किया है। पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी ही नहीं यूट्यूब पर भी सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सिंगर हैं। वे इस गाने में पायल देव के साथ भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं। पवन ने इसकी जानकरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

पवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- “प्यार की बारिश लेकर फिर से आ रहा है #BaarishBanJaana, अब भोजपुरी में…”  गाने का टीजर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पवन सिंह ये गाना, ओरिजनल गाने की सिंगर पायल देव के साथ ही प्रेजेंट कर रहे हैं। पायल ने भी पवन के साथ अपने कोलैबोरेशन की जानकारी दी है। पवन सिंह इससे पहले भी पायल देव के साथ एक होली गाना बना चुके हैं, जिसमें लोगों ने पवन और पायल के कोलेब्रेशन को खूब पसंद किया था।

बॉलीवुड सिंगर पायल देव के साथ पवन सिंह कमरिया हिला रहे हैं। उसके बाद यह उनका दूसरा नया गाना है, जो एक ब्लॉक बस्टर गाने का रीक्रिएशन है। जिसका इंतजार भोजपुरी और हिंदी के तमाम लोगों को है। पवन सिंह का डिमांड इन दिनों हिंदी इंडस्ट्री में भी खूब है। पायल देव के अलावा भी वे मीत ब्रदर्स और टिप्स के साथ काम करते नजर आने वाले हैं।

About The Author