Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

ओमीक्रोन का खतरा! अफ्रीकन देशों से भारत आए 28 लोग कोरोना पॉजिटिव

भारत में ओमीक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से बचने के लिए सरकार सख्त हो गई है और लोगों को सतर्क रहने को कह रही है। इस बीच महाराष्ट्र में अफ्रीकन देशों से आए 28 यात्री जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 संक्रमित मुंबई और अन्य 18 ठाणे व पुणे जिले से हैं। इन यात्रियों की अब ओमीक्रोन की जांच हो रही है। इन सभी यात्रियों ने कोरोना की दोनों डोज ली हैं।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले एक महीने में ओमीक्रोन हाई रिस्क देशों से ढाई हजार लोग मुंबई आए हैं। इनमें से 861 का आरटीपीसीआर टेस्ट के साथ जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की गई जिसमें 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए 3 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव गए जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

मुंबई में गुरुवार को लंदन, दक्षिण अफ्रीका, पुर्तगाल, मॉरीशस व जर्मनी से आए 5 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आगामी दो-तीन दिनों में आ जाएगी। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। ओमीक्रोन प्रभावित देशों से आने वाले अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र के सभी एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है और प्रभावित देशों से आए यात्रियों की लगातार जांच कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।

About The Author