Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

मोदी-योगी सरकार में महिलाओं के लिए हुआ बेहतरीन कार्य: रीता बहुगुणा जोशी

बीजेपी की वरिष्ठ नेता व सासंद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को कहा कि 2014 में भारत के लोकतंत्र ने नई करवट ली थी। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानसेवक(प्रधानमंत्री) बने थे, उस वक्त उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। 2017 में एक और परिवर्तन हुआ। यहां पर भी भाजपा ने सरकार बनाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश का नारा दिया। उनके नेतृत्व में भाजपा की सरकार बेहतरीन काम कर रही है, प्रदेश की जनता खुशहाल है। वह उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार में दो करोड़ लोगों को एमएसएमई के जरिये रोजगार दिया गया। निवेश के मुद्दे पर योगी सरकार ने बेहतरीन काम किया है। बीमारू प्रदेश से निकलकर उत्तर प्रदेश विकाशील प्रदेश की श्रेणी में आ गया।

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि विदेशों में भी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ हुई। महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे अच्छा काम किया। कानून-व्यवस्था मजबूत हुआ है। सपा बसपा सरकार में जिस तरह से लड़कियों के साथ बलात्कार होता था, पार्टी से जुड़े लोग शामिल रहते थे, भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एन्टी रोमियो स्क्वाएड का गठन किया गया। 10 हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस भर्ती में महिलाओं को वरीयता दी गयी। पीएसी महिला बटालियन बनाई गई। सपा और कांग्रेस वाले कहते हैं कि महिला अत्याचार बढ़ा है। वह सच से काफी दूर हैं। वह जनता के बीच जाएंगे तो प्रदेश की आधी आबादी उन्हें बताएगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को अब पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा। एक लाख 80 हजार महिलाओं को योगी सरकार ने पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया गया। बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं का उत्थान हो रहा है। महिलाओं का लिंग अनुपात बढ़ा है। भाजपा सरकार में 771 कस्तूरबा गांधी विद्यालय बनाये गए। पंचायत चुनाव में 1500 से अधिक महिलाओं को चुनाव में जीत मिली। केंद्र की मोदी सरकार ने 11 महिलाओं को मंत्री बनाया है। इस तरह के बड़े मंत्रालय पहले गांधी परिवार के अलावा किसी और ने होल्ड नही किया है।

प्रियंका गांधी द्वारा टिकट में 40 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले पर कहा कि 150 साल की पार्टी हो गई। कभी इनको महिलाओं को चिंता नहीं हुई। नौ प्रतिशत से ज्यादा कभी नहीं दिया। पंजाब में जहां सत्ता में हैं, वहां पर टिकट दें।

About The Author