Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

पीएम मोदी ने किया भारत निर्मित सामान की खरीद को व्यवहार में लाने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से भारत में निर्मित सामान की खरीद को व्यवहार में लाने का आह्वान करते हुए कहा हमें हर छोटी से छोटी चीज, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए। पीएम मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि मैं आपसे फिर यह कहूंगा कि हमें हर छोटी से छोटी चीज जो भारत में बनी हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जैसे स्वच्छ भारत अभियान, एक जनआंदोलन है, वैसे ही भारतीयों द्वारा बनाई गई चीजों को खरीदना,’लोकल फॉर वोकल’ होना, इसे हमें व्यवहार में लाना ही होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके? भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज़, हर सवाल का जवाब दे रही है। जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं? 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज़्यादा सुरक्षित मानेगी। एक फॉर्मा हब के रूप में भारत को जो स्वीकृति मिली है उसे और मज़बूती मिलेगी। पूरा विश्व आज भारत की इस ताकत को देख रहा है और महसूस कर रहा है।

About The Author