लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर मऊ में होने वाली जनसभा के लिए आमंत्रित किया।
अखिलेश यादव से मिलने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर साथ आये। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के चार दिन बचे हैं।
अबकी बार, भाजपा साफ़!
समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ।
दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार।
मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की। pic.twitter.com/XhoT2jalDh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 20, 2021
अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के केवल चार दिन बचे हैं। उन्होंने नारा दिया कि अबकी बार, भाजपा साफ। वहीं समाजवादी पार्टी ने सुभासपा से गठबंधन करने के बाद कहा कि सपा और सुभासपा साथ आए हैं।
इससे पहले ओमप्रकाश राजभर मऊ में होने वाली जनसभा के संबंध में जानकारी दे चुके हैं। मऊ में राजभर अपने भागीदारी मोर्चा के साथ मंच साझा करेंगे और मंच पर आने के लिए विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित करने के लिए वह स्वयं जा रहे हैं।
More Stories
lok sabha election News: पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी
कमलनाथ पर रामगोपाल का पलटवार कहा वो छुटभैय्ये नेता
विपक्ष बस मीडिया में आ रहा है नजर : केशव