Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

अयोध्या : भूमि पूजन की वर्षगांठ पर सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन

अयोध्या में भूमि पूजन की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामलला के दर्शन किए। इसके बाद आरती कर आशिर्वाद भी लिया। वहीं उन्होंने यात्री निवास पर अफसरों से चर्चा की। सीएम योगी सबसे पहले राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे।

उन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और राम लला के दर्शन किए। उन्होंने आरती में भाग लिया और पूजन किया। मुख्यमंत्री रामलला के दर्शन करने और अन्न महोत्सव में भाग लेने के बाद लखनऊ रवाना हो गए। अयोध्या पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि पहुंचे और यहां का जायजा लिया।

रामलला ने धारण किया पीला वस्त्र

राममंदिर के भूमिपूजन की वर्षगांठ पर रामलला को विशेष भोग लगाने के साथ ही नवीन वस्त्र भी धारण कराया गया है। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि मनीष त्रिपाठी की ओर से भूमिपूजन की वर्षगांठ के लिए रामलला को सिल्क हैंडलूम कपड़े से बना पीला वस्त्र भेंट किया गया है। इसके अलावा रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम की ओर से भेंट की गई रामचरित मानस भी इस दिन रामलला के दरबार में आने वाले अतिथियों को दी जाएगी।

 

About The Author