Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

फर्रुखाबाद: जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे के अंतर्गत द्वितीय दिन सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी,बढ़पुर पश्चिम एवं बढ़पुर पूर्वी मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी मंडल की बैठक गंगानगर कॉलोनी स्थित पूर्व सभासद मनोज अग्निहोत्री के आवास पर मंडल अध्यक्ष राज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने कहा कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा तीन मुख्य अभियानों से जुड़ना होगा यह अभियान विधानसभा चुनाव के लिए अति महत्वपूर्ण है नव सदस्यता,नव मतदाता एवं पन्ना प्रमुख इन तीनों अभियानों के द्वारा विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करनी होगी। मंडल के अध्यक्ष मंडल के अंतर्गत सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों से संपर्क स्थापित करके संगठन के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का कार्य करें। प्रत्येक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख की भूमिका में होगा। सदस्यता अभियान एवं नव मतदाता अभियान को बूथ स्तर पर चलाया जाएगा।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर आम जनमानस से जुड़कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करें। उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है प्रदेश में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर सरकार ने अच्छा कार्य किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को हर बूथ पर 100-100 नए सदस्य एवं 50-50 नए मतदाता बनाने का कार्य करना है। प्रदेश सरकार ने अच्छी विद्युत व्यवस्था व कानून व्यवस्था देकर प्रदेश की खराब हालत को सुधारने का कार्य किया है। सरकार हर मोर्चे पर अन्य दलों से बहुत आगे हैं।
इस बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष राज कुमार वर्मा ने किया इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी नगर मंत्री गुंजन अग्निहोत्री सभासद लव कनौजिया विश्राम सिंह यादव सागर गुप्ता बबलू बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।
बढ़पुर पूर्वी मंडल की बैठक जिला कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस अवसर पर राम दास गुप्ता मंडल महामंत्री संजय राजपूत शैलेंद्र राजपूत संदीप कटिहार बृजेश राठौर मौजूद रहे।
बढ़पुर पश्चिम की बैठक बिलावल पुर स्थित महाराम सिंह पाल के आवास पर मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिला संगठन प्रभारी सदर विधायक मेजर सुनील द्विवेदी एवं जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक टिप्स दिए। संचालन महामंत्री पंकज पाल ने किया।

About The Author