Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

फर्रुखाबाद: भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल प्रभारियों सदस्यता प्रमुखों एवं मतदाता सूची प्रमुखों की बैठक हुई संपन्न

7 नवंबर यानि रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों मंडल प्रभारियों सदस्यता प्रमुखों एवं मतदाता सूची प्रमुखों की बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव हेतु नव मतदाता अभियान एवं नव सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे जनपद में नव सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भाजपा से नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ।750540 3403 सदस्यता क्रमांक के माध्यम से इस नंबर पर मिस कॉल करवा कर नए सदस्य बनाने का कार्य बूथ स्तर पर किया जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को हर बूथ पर 100-100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिला संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक संगठनात्मक प्रवास के दौरान तीन दिवसीय जनपद दौरे पर रहेंगे जिसके अंतर्गत वह 8,9 व 10 नवंबर को मंडलों में बैठक करेंगे। 10 नवंबर को जिले के प्रभारी मंत्री व कबीना मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जनपद प्रवास के दौरान पार्टी मुख्यालय पर जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों,मोर्चा अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों की बैठक करेंगे इस दौरान वह विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। सदस्यता अभियान के साथ ही साथ कार्यकर्ता नव मतदाता बनाने का कार्य करेंगे हर बूथ पर प्रत्येक कार्यकर्ता 50-50 नव मतदाता बनाने का कार्य करेगा। इसके लिए मतदाता सूची प्रमुखों की निरंतर बैठक आयोजित होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्र अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों से निरंतर संपर्क बनाए रखें इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप एवं विभिन्न सोशल मीडिया साइटों का उपयोग करें। विभिन्न मंडलों में नए बूथ बनाए गए हैं इन सभी बूथों के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य बनाने का कार्य मंडल अध्यक्ष अति शीघ्र पूर्ण करें। नव सदस्यता अभियान में शिथिलता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा पूरे जिले में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के माध्यम से जनपद के प्रत्येक परिवार को भाजपा परिवार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक घर पहुंच कर मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाया जाएगा। भाजपा परिवार से जुड़ने के उपरांत परिवार के मुखिया को सम्मानित किया जाएगा। 2022 विधानसभा चुनाव पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी इसके लिए कार्यकर्ता पूरी दमदारी के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का कार्य करें।
इस बैठक के अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता,जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा,जिला महामंत्री डीएस राठौर,जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक,पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित,पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रभात अवस्थी, सुभाष वर्मा, लालाराम शाक्य, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला,पूर्वी मंडल अध्यक्ष राज कुमार वर्मा, कमल भारद्वाज, रोहिताश वर्मा, अभिषेक बाथम, वीरेंद्र कठेरिया, कुलदीप दुबे, संजू शर्मा, सरल त्रिवेदी, अरविंद कटियार, जिला मंत्री गुरुचरण आजाद, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, आदि लोग मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार रावत ने किया।

About The Author