नवाबगंज बरेली। छोटे लोहिया के नाम से जाने पहचाने वाले जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर आज सपाईयों ने साइकिल रैली निकाली, और उसके बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र उपजिला अधिकारी को सौंपा। जनेश्वर मिश्र के जन्मोत्सव पर आज पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार के नेतृत्व में एक विशाल साइकिल रैली निकाली गई, यह साइकिल रैली कस्बा सैंथल से शुरू हुई, और हाफिजगंज, राजघाट, हरदुआ तिराहा, रिछोला किफायतुल्ला होते हुए कस्बा नवाबगंज पहुंची।
जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए खारिजा बाईपास से होकर तहसील पहुंची, जहां पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र एस डी एम डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा को सौंपा, जिसमे किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिए जाने के साथ ही समर्थन मूल्य की गारंटी दिए जाने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 12 हजार करोड़ तत्काल दिए जाने, किसानों के ऊपर थोपे जाने वाले काले कानून को तत्काल वापस लिए जाने, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं के बढ़ते दामों पर तत्काल रोक लगाए जाने, बेरोजगार युवाओं को तत्काल रोजगार दिए जाने, प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किए जाने, महिलाओ पर हो रहे अपराधों पर तत्काल रोक लगाए जाने,समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर थोपे जा रहे फर्जी मुकदमों पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की गई है।
सेंथल से शुरू हुईं इस साइकिल रैली का नगर के कब्रिस्तान मार्केट पर निसार अहमद अंसारी, सलीम कुरैशी, हाजी अमीर अहमद सिद्दीकी, जफरुद्दीन मंसूरी, अंजुमन के सदर आदिल हुसैन बफाती, पूर्व सदर तसब्बर हुसैन अंसारी, हाजी परवेज अंसारी, मेहराब अहमद, ओकेजन बारात घर पर पूर्व प्रधान सुरेश गंगवार, आर्य चौराहे पर सभासद नूर इस्लाम सिद्दीकी, युवा नेता मोहीद सिद्दीकी, तहसील चौराहे पर कसीम अंसारी , पूर्व सभासद विमल मिश्रा, शेलेंदर शर्मा, गोविंद मिश्रा आदि ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
साईकिल रैली में पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, सैंथल चेयरमैन कंवर एजाज शानू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेज प्रकाश गंगवार, गन्ना समिति के चेयरमैन अरविंद गंगवार, पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अनिल कुमार गंगवार, पूर्व प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, हरीश गंगवार, वीरपाल गंगवार, प्रहलाद गंगवार, लेखराज गंगवार, निराले अंसारी, विजय गंगवार, राजू गंगवार सहित बड़ी संख्या में सपाई शामिल रहे। साईकिल रैली के समापन पर पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।
More Stories
सर्वोच्च न्यायालय पर आज 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की टिकीं निगाहें, जानिए क्यों
गोवंश काटने पर ग्रामीण क्षेत्र में माहौल गरम, मुकदमा दर्ज
नमामि गंगे ने छात्राओं को समझाया इसको अपने जीवन शैली में अपनाने की अपील