Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

मगरमच्छ ने युवक को बनाया शिकार

UP news उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में वन्यजीव प्रभाग कतर्नियाघाट के सिरसियनपुरवा गांव में नेपाल निवासी एक युवक अपने मामा के यहां शादी में शामिल होने आया था। बुधवार सुबह वह अपने मौसेरे भाई के साथ नित्य क्रिया को गया था। मौसेरे भाई के सामने ही मगरमच्छ युवक को नदी में खींच ले गया। इसके बाद निवाला बना लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट वनरेंज के सदर बीट में ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियन पुरवा गांव में नेपाल राष्ट्र के गुलहरिया निवासी दीपू (20) दो दिन पूर्व मामा हरिओम के यहाँ शादी में अपनी माँ के साथ आया था। बुधवार की सुबह करीब 07:30 बजे वह उर्रा गांव निवासी अपने मौसी के लड़के शिवा पुत्र दुर्गेश के साथ गांव से सटे सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था।
शौच के दौरान पानी से निकल कर एक विशालकाय मगरमच्छ दीपू को पानी में खींच ले गया। यह दृश्य देखकर पास बैठा मौसेरा भाई चिल्लाते हुए भाग खड़ा हुआ। उसके शोर मचाने पर आसपास लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम घटना स्थल पर पंहुच गई। स्थानीय लोग शव को तलाश करने की कोशिश में जुट गए, लेकिन मगरमच्छ का डर और पानी का तेज बहाव देख लोग हिम्मत नही जुटा पाए।मगर ग्रामीणों ने हार नहीं मानी लगातार प्रयास के बाद सात घंटे ग्रामीणों ने मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया युवक का शव ग्रामीणों ने नाव के सहारे कड़ी मशक्कत से तलाश किया। युवक के शरीर पर कई जगह मगरमच्छ के दांतों के ज़ख्म के निशान पाए गए है।

 

About The Author