Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

Tokyo Paralympic: प्रमोद भगत ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया चौथा स्वर्ण पदक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टोक्यो पैरालंपिक के पुरुष एकल के एसएल-3 श्रेणी का स्वर्ण पदक जीत लिया है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह चौथा स्वर्ण है। प्रमोद ने फाइनल मुकाबले में यूके (जीबीआर) के डेनियल बेथल को 2-0 से हराया।

प्रमोद भगत ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में बेथल को में 21-14 और 21-17 से हराया। उन्होंने पहला सेट 21 मिनट और दूसरा सेट 24 मिनट में जीता। स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही प्रमोद ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में बैंडमिटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि बैडमिंटन में लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने कांस्य, रियो 2016 में पीवी सिंधु ने रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 16 पदक जीत चुका है, जिसमें चार स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक शामिल है।

About The Author