UP news एक सफल व्यापारी के लिए संघर्ष बहुत मायने रखता है। संघर्ष ही उसके व्यापार को निखारता है, संघर्ष ही उसे जीने की ताकत देता है, मुस्कान बिखेरता है। व्यापार की सफलता के लिए मेहनत और संघर्ष सबसे आवश्यक होता है, हम कुछ भी कर लें किन्तु संघर्ष के बिना व्यापारिक जीवन की नैय्या को किनारा नहीं मिल सकता है। एक व्यक्ति दिन-रात मेहनत करके अपने व्यापार को बुलन्दियों तक पहुँचाता है तो वहीं समाज विरोधी लोग उसकी मेहनत, संघर्ष, त्याग और व्यवहारिकता का गलत फायदा उठाते हुए उसका उत्पीड़न करने के लिए प्रयासरत रहते हैं, अब यह कतई नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों के मान-सम्मान को आंच नहीं आने दी जायेगी, यदि किसी ने भी व्यापारियों के सम्मान को ठेस पहुँचाने की कोशिश की तो कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
उक्त उद्गार उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने करहिया बाजार में व्यापारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कही। श्री बग्गा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि करहिय बाजार के व्यापारी अपने को अकेला मत महसूस करें। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उनके सुख-दुख में सदैव साथ रहेगा। श्री बग्गा ने नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में मोनू जायसवाल, महामन्त्री अजय कुमार रावत, कोषाध्यक्ष पंकज साहू, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार अग्रहरि, संगठन मन्त्री के पद पर अमरदीप अग्रहरि को नियुक्त किया।
More Stories
एक दृढ़ नेता का राजनैतिक और सामाजिक योगदान
शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का वादा किया
ELECTION 2024 : डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा की रामनीति से सपा में भगदड़