Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

बादशाह और सहदेव दिरदो के गाने ने मचाया घमाल, बचपन का प्यार सॉन्ग रिलीज

सोशल मीडिया पर वायरल सॉन्ग बचपन का प्यार हर किसी के जुबान पर छा गया है। इस गाने पर कई तरह के मीम्स के साथ वीडियो भी बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो की आवाज में वायरल ये सॉन्ग सभी को नाचने पर मजबूर कर रहा है। मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहदेव दिरदो के साथ कोलैबोरेशन में इस गाने को अपने स्टाइल में रीक्रिएट किया। अब इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

इंटरनेट सेंसेशन बने 10 साल के सहदेव दिरदो ने बादशाह के साथ इस गाने को गाया है। बादशाह, सहदेव दिरदो के अलावा रिको और आस्था गिल ने गाने में अपनी आवाज दी है। बादशाह का सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में सहदेव का कूल और डैशिंग अवतार खने को मिलता है। सहदेव गाने में किसी रॉकस्टार की तरह परफॉर्म करते नजर आते हैं।

सहदेव ने इस गाने में भी अपनी वायरल लाइन्स को गाया है। गाने के बोल बादशाह ने लिखे हैं। म्यूजिक दिया है हितेन ने। गाने की धुन काफी पैपी है, जो कि आपको झूमने पर मजबूर कर देती है। गाने में सहदेव की एक क्यूट सी लव स्टोरी भी दिखाई  गई है।

बात करें सहदेव दिरदो की तो वे इस गाने की बदौलत फेमस हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा से आने वाले सहदेव का परिवार खेती करता है। 7वीं क्लास में पढ़ने वाले सहदेव ने ये गाना अपनी टीचर्स की डिमांड पर गाया था। इसी के बाद से सहदेव फेमस हो गए, उनकी क्लिप वायरल हो गई। सहदेव पिछले दिनों इंडियन आइडल 12 के सेट पर भी पहुंचे थे।

 

About The Author