बिग बॉस 3 के कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता केआरके उर्फ़ कमाल राशिद खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर तंज कसते हुए उनकी तुलना रमीज राजा से की है।
हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83 ‘ का ट्रेलर जारी हुआ है। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिलदेव की भूमिका में हैं। वहीं दीपिका पादुकोण कपिलदेव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही है। ट्रेलर की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। वहीं अभिनेता व समीक्षक केआरके ने दीपिका पादुकोण का मजाक उड़ाया है।
Kapil Dev and Rameez Raja are looking good in this photo! pic.twitter.com/QQspsJSb2v
— KRK (@kamaalrkhan) December 1, 2021
केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 83 की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह अपने 83 वाले लुक में खड़े हैं। तो साथ हैं फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा,’कपिल देव और रमीज राजा साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।’
उल्लेखनीय है,रमीज राजा पाकिस्तान टीम के साथ साल 1985 से लेकर 1997 कर जुड़े थे। साल 1996 में इन्हें पाकिस्तान के टेस्ट टीम का कैप्टन बनाया गया था। पर साल 1983 जिस साल भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था, तब वह पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे। केआरके के इस पोस्ट को कुछ यूजर्स फनी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
More Stories
राज्यपाल ने लकीरे का ट्रेलर लांच किया
तापसी पन्नू के प्रोडक्शन की पहली फिल्म धक-धक में धमाल मचा रहे लखनऊ के गगनदीप सिंह डिडयाला
‘सॉल्व फॉर टुमारो’ का दूसरा संस्करण