Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

प्रभास के फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘राधे श्याम’!

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ की रिलीज डेट सामने आ गई हैं। इस फिल्म का एक नया पोस्टर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। प्रभास की यह फिल्म मकर संक्रांति पर रिलीज होगी।

प्रभास के फैंस को तोहफा

पोस्टर में प्रभास यूरोप की सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का काफी हिस्सा इटली में शूट हुआ है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म मकर संक्रांति और पोंगल पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रभास ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी रोमांटिक कहानी “राधे श्याम” को दिखाने के लिए बेसब्री से इंतजार है। दुनियाभर में, इसकी नई रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 है।‘

कलाकार और मेकर्स

फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े भी दिखेंगी। साथ ही भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सत्यम की मुख्य भूमिका है। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक राधा कृष्णा कुमार हैं। इसे यूवी क्रिएशंस, भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद प्रोड्यूस कर रहे हैं।

About The Author