सीरिया की राजधानी दमिश्क में बड़ा धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि दो बम विस्फोटों की चपेट में आने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया फुटेज में क्षतिग्रस्त बस को दिखाया गया है। यह धमाका उस समय हुआ जब लोग काम पर और बच्चे स्कूल जा रहे थे।
दमिश्क में सरकारी बलों के उपनगरों पर कब्जा करने के बाद हाल के वर्षों में इस तरह के हमले कम हो गए हैं। पहले ये उपनगर विद्रोहियों के कब्जे में थे। मार्च 2011 में सीरिया में शुरू हुए संघर्ष में 350,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। देश की आधी आबादी विस्थापित हो गई है।
More Stories
अमेरिका ने तीन चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
इजराइल हमास:युद्व से अचानक भागे मुस्लिम देश चप्पे-चप्पे पर फैले अमेरिकी कमांडों
हमास का शीर्ष कमांडर गाजा में ढेर-दोनों पक्षों से अब तक जा चुकी है चार हजार जाने