Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

30 अप्रैल का सूर्य ग्रहण होगा खास जाने रोचक तथ्या

Spasht awaz 28-04-022 वर्ष 2022 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए भारत में सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा 30 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। इस दिन स्नानदान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। साथ ही इस दिन शनिवार का दिन है और अमावस्या जब शनिवार को पड़ती है तो वह शनिश्चरी अमावस्या कहलाती है। इस बार सूर्य ग्रहण,30 अप्रैल को देर रात 12:15 पर शुरू होगा और इसका समापन अगले दिन यानी 01 मई को सुबह 04:07 मिनट पर होगा।
यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण के समय में अश्वनी नक्षत्र, प्रीति योग, मेष राशि में सूर्य चंद्र राहु की युति , बुध वृषभ राशि में, मंगल शनि युति कुंभ राशि में, शुक्र गुरु युति मीन राशि में, केतु तुला राशि में ग्रहण के समय रहेंगे। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभावों पड़ेगा ग्रहण का राशि अनुसार फल – मेष राशि- मिलाजुला फल, मानसिक तनाव, वाणी पर संयम रखें, वृषभ राशि -धन निवेश ना करें, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी मिथुन राशि -धन लाभ होगा, इच्छा पूरी होने की सम्भावना, कर्क राशि -उच्च पद, नया कार्य कर सकते हैं ,कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा, सिंह राशि- भाग्य साथ देगा, मान सम्मान मिलेगा, कन्या राशि- शारीरिक कष्ट, कार्यों में अड़चन होगी, तुला राशि- जीवनसाथी और पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रखें, वाद-विवाद से बचें, वृश्चिक राशि- मिलाजुला फल मिलेगा, कोर्ट में विजय होगी, धनु राशि- संतान / शिक्षा का लाभ, मकर राशि- मानसिक तनाव, कुंभ राशि- विदेश से लाभ, धन में बढ़ोतरी, मीन राशि -धन उधार न दे , वाणी पर संयम बरतें।
सूर्य ग्रहण के दौरान मन ही मन सूर्य देव की अराधना करें। भगवान शिव / हरी के मंत्रों का जाप करें। ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को कुछ दान करें। ग्रहण काल में भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र या मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

About The Author