Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

सावधान! बीते 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार नए मामले, 464 लोगों की मौत

देश में कोरोना की तीसरी लहर का आगाज हो चुका है। पिछले चार दिनों से कोरोना के 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि 464 लोगों ने अपनी जान गवां दी। वहीं, 41096 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,14,159 है।

बता दें कि गुरुवार को 45,001 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 7 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा है। केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अचानक से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 16 दिन बाद 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं, जबकि बंगलूरू में एक दिन में अचानक तीन हजार मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.14 है। वहीं, अब तक देश में कुल 49 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

About The Author