Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ भारत विकास परिषद का संस्कृति सप्ताह

इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम नारायण वेंकट हाल में पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ.रमेश चन्द्र शुक्ला प्रान्तीय अध्यक्ष पांचाल प्रान्त और श्री संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव पांचाल प्रान्त ने संयुक्त रूप से भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया और रोली चन्दन लगाया।दीप प्रज्वलन के बाद वन्देमातरम का समवेत स्वर में गायन किया गया।कार्यक्रम की शाखा अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय ने अध्यक्षता की।शिव किशोर दुबे एडवोकेट संयोजक और प्रायोजक सौरभ दुबे प्रधानाचार्य सेवन हिल्स इण्टर कॉलेज पक्का बाग इटावा ने आगत अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।                         मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि परिषद् छात्र- छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हुई उन्हें एक मंच प्रदान करती है। विशिष्ट अतिथि डॉ.रमेश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि भारत विकास परिषद् सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पांच सूत्रों को लेकर समाज सेवा में कार्यरत है।बी. के. सिंह ने परिषद् का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संयोजक हरी शंकर त्रिपाठी ने 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिताओं की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की।प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ.रमेश चन्द्र शुक्ला ने विवेक कुलश्रेष्ठ, अत्रि दीक्षित, शैलेश पाठक, श्रीमती शालिनी पाठक, अभिषेक सक्सेना प्रधानाचार्य पुलिस माडर्न स्कूल,श्रीमती प्रियंका सक्सेना, निखिल चौधरी,सौरभ कुमार गुर्जर, शिखा, अमरदीप, अभिषेक दुबे, योगेन्द्र, कुलदीप अवस्थी, अतुल भार्गव, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी और शरद शुक्ला को रक्तदाता सम्मान तथा ओमप्रकाश तिवारी, इन्द्र नारायण पाण्डेय,डी. डी. मिश्रा एडवोकेट , राजीव लोचन दीक्षित, बृजेश कुलश्रेष्ठ,हरी शंकर त्रिपाठी, डॉ.हर्ष वर्धन भदौरिया श्रीमती पल्लवी मिश्रा, श्रीमती मीना सक्सेना को जलसेवा सहयोगार्थ सम्मान से सम्मानित किया। बी. के. सिंह, आशा राम मिश्रा, इन्दु कुलश्रेष्ठ, लालजी प्रसाद दुबे, चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान, सौरभ सक्सेना, राजीव लोचन दीक्षित,हरी शंकर त्रिपाठी, शैलेश पाठक, संजय मिश्रा, श्रीमती शैलजा पाठक को उत्कृष्ट सेवार्थ सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए।अर्चना मैमोरियल सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज कटरा शमशेर खां को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर चल वैंजन्ती प्रदान की गयी।पुरस्कार वितरण सेवन हिल्स इण्टर कालेज पक्का बाग इटावा के सौजन्य से किया गया।
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद पाण्डेय,अत्रि दीक्षित-सचिव शैलेश पाठक कोषाध्यक्ष,आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, एस. एन. चौधरी,राज नारायण चौधरी, श्रीमती विमलेश शर्मा, नरेन्द्र बहादुर सिंह कुशवाह, राजेन्द्र सिंह यादव, सुग्रीव सिंह यादव, नन्द कुमार यादव, राकेश कुमार चौधरी,शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक गण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष ने सेविन हिल्स इण्टर कालेज के चेयरमेन और प्रधानाचार्य का पुरस्कार वितरण के लिए विशेष आभार व्यक्त किया साथ ही साथ आगत अतिथियों और उपस्थित लोगों का सहयोग प्रदान करने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुलदीप कश्यप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

About The Author