Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी हुई शुरू

Ayodhya में दीपोत्सव की तैयारी हुई शुरू, राम मंदिर निर्माण से पहले बेहद खास होगा आयोजन - preparations for deepotsav started in ayodhya before the construction of ram temple अयोध्या। अयोध्या में जल्द ही भव्य राम मंदिर तैयार होने वाला है। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी भी जोर-शोर से की जा रही है। वही दिवाली के मौके पर अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव के आयोजन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है।दीपोत्सव के संबंध में जिला प्रशासन और अवध विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष अयोध्या में सातवां दीपोत्सव का आयोजन होना है जो की बेहद दिव्या और भाव होने वाला है। राम की पैड़ी के घाटों पर इस वर्ष 24 लाख दीपों को जलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वही इस वर्ष भी नया कीर्ति महान बनाए जाने की तैयारी है जिसमें 21 लाख से अधिक दीपक को एक साथ जलाया जाएगा। बता दें कि इतनी संख्या में दीपों को जलाने के लिए 25000 से अधिक वॉलिंटियर्स आगे आए। यह सभी वॉलिंटियर्स स्कूल-कॉलेज के छात्र है। इनके अलावा शिक्षकों और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग भी इस दीपक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान लेजर और ड्रोन शो का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। यीशु की खासियत है कि यह शो प्रभु श्री राम के जीवन को प्रदर्शित करता है। ऐसे बेहद शानदार आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग और प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।  बता दें कि जबसे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है उसके बाद से ही राम की पौड़ी पर दीपोत्सव मनाया जाने की शुरुआत की गई है। इसी पोस्ट की खासियत है कि हर वर्ष दीपों को एक साथ जलाने का लगातार नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। राज्य में हर वर्ष पुरानी कीर्तिमान को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित होता है। दीपोत्सव के जरिए हर वर्ष गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नया रिकॉर्ड बनता है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 में 3,01,152, 2015 में 5,50,000, 2020 में 5,51,000, 2021 में 7,50,000, 2022 में 15,76,000 दीप जलाए गए थे और नया रिकॉर्ड बना था।

About The Author