Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

देश व परिवेश राम का है-धर्मराज

श्रीराम चरण पादुका यात्रा का महेवा घाट पर किया स्वागत
कौशाम्बी। चित्रकूट से अयोध्या धाम को जा रही चरण पादुका यात्रा में मंगलवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के अगुवाई में श्री राम चरणपादुका यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन एवं राजापुर में संकट मोचन हनुमान का दर्शन किया।
श्री राम चरण पादुका यात्रा जैसे ही यमुना नदी पार करके महेवाघाट पहुंची भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने श्री राम पादुका यात्रा की विधि विधान से आरती पूजन करते हुए भव्य स्वागत किया। सत्य नारायण मौर्य बाबा ने प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़ा बड़ा ही अद्भुत वृतांत सुनाया, जिसमें प्रभु के वनवास के समय भैया भरत द्वारा उनकी चरण पादुकाओं को शीश पर रखकर शासन करने और श्री राम के अयोध्या वापस आने पर उन्हें पुनः लौटाने की बात है।
ये भूमि, नगर, राज्य और देश प्रभु श्री राम का है और उनके आगमन से हर मन प्रसन्नचित्त है। आज ये श्री राम चरण पादुका यात्रा इसी भावना को संजोए हुए अयोध्या जी को जा रही है।  जिले में आज बड़ी हर्ष उल्लास के साथ श्री राम चरण पादुका यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

About The Author