Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

इन ट्रेनों का एक अक्टूबर से बदलेगा समय, जानें क्या है वजह!

लखनऊ। रेलवे एक अक्टूबर से ट्रेनों के समय में बदलाव करने जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने 05044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 05048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस और 05022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस सहित करीब 28 स्पेशल ट्रेनों के समय में एक अक्टूबर से आंशिक बदलाव किया है। ट्रेनों के समय में बदलाव हाथियों और जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हाथियों और जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने करीब 28 स्पेशल ट्रेनों के समय में एक अक्टूबर से आंशिक बदलाव किया है। इसमें लखनऊ और गोरखपुर से चलने और गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।

एक अक्टूबर से इन ट्रेनों का बदलेगा समय

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, एक अक्टूबर से 05044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस काठगोदाम से वर्तमान समय पूर्वाह्न 11:45 बजे के स्थान पर 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। 03019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 09 बजे के स्थान पर 09:25 बजे पहुंचेगी। 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 13:35 बजे के स्थान पर 13:45 बजे पहुंचेगी। 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14:40 बजे के स्थान पर 14:55 बजे पहुंचेगी। 04616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर 21:05 बजे पहुंचेगी। 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर समय 21:05 बजे पहुंचेगी। 02353 हावड़ा-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06:55 बजे के स्थान पर 07 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह से 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद एक्सप्रेस काठगोदाम से वर्तमान समय 08:15 बजे के स्थान पर 07:25 बजे प्रस्थान करेगी। 05333 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से वर्तमान समय 07:20 बजे के स्थान पर 07:15 बजे प्रस्थान करेगी। 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 18:20 बजे के स्थान पर 18:15 बजे प्रस्थान करेगी। 05028 गोरखपुर-हटिया मौर्य स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से वर्तमान समय सुबह 07:25 बजे के स्थान पर 07:20 बजे प्रस्थान करेगी। 05048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से वर्तमान समय पूर्वाह्न 11:30 बजे के स्थान पर 11:25 बजे प्रस्थान करेगी। 05022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस गोरखपुर से वर्तमान समय अपराह्न 01:50 बजे के स्थान पर 01:40 बजे प्रस्थान करेगी। 05034 बढ़नी-गोरखपुर एक्सप्रेस बढ़नी से वर्तमान समय अपराह्न 03:20 बजे के स्थान पर 03 बजे प्रस्थान करेगी।

About The Author