Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

भाजपा ने अनूसूचित मोर्चा सम्मेलन के लिए बनाई रणनीति– विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

बिजनौर, ( स्पष्ट आवाज  ) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी पर”अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय सम्मेलन ” कार्यक्रम की रूपरेखा एवं  आगामी कार्यक्रमों के संबंध में बैठक का  आयोजन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री विनय राणा के संचालन में किया गया |
 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री व जिले के प्रभारी  हरिओम शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित -मों पर विस्तृत चर्चा की तथा अवगत कराया कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चे का एक सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसमें बिजनौर जिले की प्रत्येक विधानसभा से 2 हजार अनुसूचित समाज के व्यक्तियों की संख्या  सम्मेलन में लेकर जाने की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारी करना सुनिश्चित करें | साथ ही उन्होंने सम्मेलन के संयोजको को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सफलता की अभी से योजना तैयार कर लें | जिलाध्यक्ष भूपेंद्र  चौहान बॉबी ने सभी पदाधिकारी व  कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों को सफल कराने का आह्वान किया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री महावीर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चौ०  साकेंद्र प्रताप सिंह पूर्व सांसद राजा भरतेंद्र सिंह पूर्व सांसद डॉ यशवंत सिंह  विधायक ओम कुमार महेंद्र सिंह धनौरिया  पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया , सुमन त्यागी पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह, डॉक्टर तेजपाल वर्मा पूर्व विधायक कमलेश सैनी क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि क्षेत्रीय मंत्री  हरजिंदर कौर  क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा डॉ फूल सिंह ,जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल  जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान  पूनम गोयल  ,सुभाष चौहान ,दिनेश सैनी , पुष्कर सिंह  जिला मंत्री नरेश भाटी  बलराज त्यागी , अभिषेक उपमन्यु , सुरेंद्र प्रजापति  , जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी लोकसभा विस्तारक विपिन प्रजापति आतिश शर्मा  नगरपालिका चेयरमैन नूरपुर डॉ एमपी सिंह   चेयरमैन झालू लोकेंद्र चौधरी , धीर सिंह  डॉ भुवनेंद्र सिंह, संदीप तायल  शेखर चौधरी , रजनी कालरा , शोभित त्यागी , नीरज शर्मा , सुधीर भुईयार  तिलक राज सैनी , रॉबिन चौधरी , सरदार मलकीत  सिंह, मोनिका यादव , ललित कुमार , वीरेंद्र शर्मा मुकुल ,  देवेंद्र मलिक , राजीव राजपूत आदि सहित समस्त मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे |

About The Author