Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

बीजेपी में शामिल हुईं मुलायम की बहू अपर्णा यादव

नड्डा और योगी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी पटखनी दे दी है। विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) अभी तक बीजेपी को झटका दे रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। अपर्णा दिल्ली में भगवा दल में शामिल हुईं।

अखिलेश भी उतर सकते हैं विधानसभा चुनाव के मैदान में

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी किस्मत आजमा सकते हैं।

सपा सूत्रों ने बुधवार को यूनीवार्ता को बताया कि अगले एक दो दिनों में यह तय हो जायेगा कि अखिलेश किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। समझा जाता है कि अखिलेश आजमगढ़ या कन्नौज जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

फिलहाल वह आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ने की भारतीय जनता पार्टी की घोषणा के बाद ही अखिलेश को भी चुनाव मैदान में उतारने पर सपा में मंथन शुरु हाे गया था।

गौरतलब है कि अगर अखिलेश चुुनाव लड़ते हैं, तो यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहलेे 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह विधान परिषद के रास्ते विधान मंडल केसदस्य बने थे।

ANI on Twitter: “Mulayam Singh Yadav’s daughter-in-law Aparna Yadav present at BJP headquarters https://t.co/7sZ0Vaz7hG” / Twitter

About The Author