Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

तालिबान ने भारत से कमर्शियल उड़ानों का संचालन बहाल करने का किया आग्रह

तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान और भारत के बीच उड़ान सेवा को फिर शुरू करने की इच्छा जताई है। इस बीच तालिबान ने भारत के डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन से आग्रह किया है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच की कमर्शियल उड़ानों के संचालन को बहाल किया जाए।

दरअसल, 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद सभी कमर्शियल उड़ानों को रोक दिया गया था। एरियाना एयरलाइंस के सलीम राहीमी ने मीडिया को बताया कि भारत को कमर्शियल उड़ानों के संचालन को बहाल करने के लिए एक पत्र भेजा गया है। हालांकि इस पत्र पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हमारे सहकर्मी इस पर काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में, अफगानिस्तान के अंदर और बाहर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें केवल ईरान और पाकिस्तान से संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा यूएई, कतर, यूक्रेन और तुर्की से विशेष उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

About The Author