Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

Lakhimpur live : सियासी दिग्गजों के लिए तीर्थ बना लखीमपुर खीरी

  •  कांग्रेस सपा भीम आर्मी आप सहित कई राजनीतिक दलों के नेता कर रहे खीरी पहुंचने का प्रयास
  • चंद्रशेखर आजाद सीतापुर मे रोके गए, लखनऊ वापस
  • खैराबाद में पुलिस को दिया चकमा हरगांव में गिरफ्तार हुई प्रियंका गांधी
  • कांग्रेस महासचिव को द्वितीय वाहिनी पीएससी में रखा गया
  • सीतापुर के बस स्टेशन चौराहे पर कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन जारी


सीतापुर स्पष्ट आवाजः लखीमपुर खीरी में किसान व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में 8 मौतों के बाद सूबे की सियासत तेज हो गई है। सियासी तीर्थ बन चुके खीरी में नेताओं के जमावड़े को लेकर सीतापुर में भी अलर्ट जारी है। डीजीपी मुकुल गोयल व एडीजी एल ओ प्रशांत कुमार के निर्देश के बाद जिले के सभी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी गई है। सघन चेकिंग अभियान के बीच हर आने-जाने वाले से गहनता से पूछताछ की जा रही है। सोमवार की सुबह सीतापुर पुलिस ने हरगांव चौराहे के निकट कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस लखनऊ से लगातार प्रियंका को खीरी जाने से रोकने का प्रयास कर रही थी। परंतु प्रियंका गांधी लगातार पुलिस आंख में चोली करते हुए हरगांव तक पहुंच गए जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया प्रियंका फिलहाल शहर के सेकेंड बटालियन पीएसी में रखा गया है यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस में झड़प भी हुई है वहीं दूसरी ओर लखनऊ से लखीमपुर जाते समय आम आदमी पार्टी के नेता व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को पुलिस ने विश्व लहरपुर मार्ग पर रोक लिया है जिसके बाद संजय सिंह वही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। खैराबाद पुलिस ने देर रात भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण को भी खैराबाद टोल प्लाजा पर हिरासत में लेकर वापस लखनऊ थोड़ा है।

*हरगांव में प्रियंका ने एसआई की लगाई क्लास*
सीतापुर स्पष्ट आवाजः हरगांव इलाके में प्रियंका के लिए जाने के दौरान जमकर बवाल हुआ भी हुआ इस दौरान प्रियंका गांधी ने उप निरीक्षक कैलाश यादव खूब खरी-खरी सुनाई। बिगड़ते माहौल के बीच महिला पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए प्रियंका को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर शहर के सेकेंड बटालियन पीएसी आई।

*प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसियों का हल्ला बोल*

सीतापुर (स्पष्ट आवाज)! प्रियंका गांधी की हिरासत में लिए जाने के बाद सुबह शहर के द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उमड़ पड़ा। नारेबाजी के बीच प्रियंका को रिहा करने की जिद कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भी भिड़ गए। इस दौरान सेकंड वाहिनी पीएसी गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई भी की।

*मुरादाबाद से आई पी एस सी की स्पेशल कंपनी ने सीतापुर में डाला डेरा*
सीतापुर स्पष्ट आवाजः लखीमपुर में बढ़ते बवाल के बीच मुरादाबाद सेक्शन पीएसी भेजी गई है जिसकी एक टुकड़ी ने शहर के निजी गेस्ट हाउस में डेरा डाल लिया है। जिले में हालात न बिगड़े इसको लेकर या एक सेक्शन पीएसी शहर के सभी बॉर्डर पर तैनात की जाएगी।

*पुलिस से तीखी बहस के बाद संजय सिंह ने बिसवां में दिया धरना*
सीतापुर स्पष्ट आवाजः बिसवां लहरपुर मार्ग पर रोके गए आप सांसद आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की पुलिस से जमकर बहस हुई इतना ही नहीं, सांसद संजय सिंह सड़क के किनारे कार्यकर्ताओं से धरने पर बैठ गए। जबरन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले जाने प्रयास के दौरान संजय सिंह धक्का-मुक्की की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी संजय सिंह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस नहीं पहुंचे और वहीं धरने पर बैठे रहे।

About The Author