Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

लखीमपुर हिंसा मामले में हुए बवाल से नाराज सपाईयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

बहराइच: लखीमपुर खीरी जिले में हुए बवाल में किसानों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सपाईयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर घटना का विरोध प्रदर्शन किया। सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हत्या हो रही है। वह भी उन्हीं के सरकार के लोग गाड़ी से किसानों को कुचल रहे हैं। ऐसी स्थिति सिर्फ भाजपा सरकार में ही हो सकती है। भाजपा सरकार लोगों को न्याय दिलाने के बजाय उनकी मांगों को दबा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व मंत्री वंशीधर बौद्ध ने कहा कि सरकार किसानों व सपा के पदाधिकारियों को लखीमपुर जाने से रोक रही है। सरकार अपनी नाकामी को छुपाना चाह रही है। जो अब छुप नहीं सकेगा। जनता सबकुछ जान गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक केके वर्मा, दिलीप वर्मा, शाहिस्ता परवीन, आलम सरहदी, पूर्व विधायक रमेश गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

About The Author