Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

पंजाब: मुख्यमंत्री चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच 3 बजे होगी अहम बैठक

पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद की सुलह-सफाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच आज अपराह्न तीन बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि वे मुख्यमंत्री का निमंत्रण स्वीकार कर रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने दो दिन पहले नाराज होकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। बताया जा रहा है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में बने नए मंत्रिमंडल में अपने करीबी नेताओं को जगह नहीं दिए जाने और कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबियों को मंत्री बनाए जाने से सिद्धू नाराज हो गए हैं, यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब में उच्च सरकारी पदों पर अपने करीबी अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने की वजह से भी सिद्धू नाराज हैं और इन वजहों से सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि कल पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा था कि उन्होंने सुबह सिद्धू से फोन पर बातचीत करके कहा था कि त्यागपत्र देना ठीक नहीं बल्कि मामलों को बैठकर हल किया जा सकता है।

About The Author