Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

सोच बदलो तो बदलाव आ जायेगा : लक्ष्य

UP News लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने “लक्ष्य गांव गांव की ओर” अभियान के तहत सीतापुर के हरगांव क्षेत्र के कसिमापुर का दौरा किया और बहुजन समाज के लोगों के साथ एक भीम चर्चा की।बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों की सोच बड़ी थी तभी तो उन्होंने बड़े बड़े कार्य किए। ऊंचे से ऊंचे लक्ष्य प्राप्त किए जिनकी विश्व के लोगों ने भी भूरि भूरि प्रशंसा की है। इसलिए हम लोगों को भी अपने जीवन में बदलाव के लिए अपनी सोच को बड़ा करना होगा अर्थात् सोच बदलो तो बदलाव आ जायेगा। हमे अपनी कमियों का त्याग करना होगा जो हमे आगे बढ़ने से रोकती है, आपस में भाईचारा बनाना होगा, संघर्ष को प्राथमिकता देनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमे अपने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना होगा तभी हम महापुरुषों की सोच की ताकत को अच्छे से समझ पाएंगे। यह बात लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने कही।

About The Author