Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

तीस साल से फरार आतंकवादी ने अजमेर की टाडा कोर्ट में किया सरेंडर

अजमेर। तीस साल से फरार चल रहे आतंकी सुखदर्शन सिंह ने सोमवार को अजमेर की टाडा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। टाडा कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
टाडा कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार पांडे ने बताया कि राजस्थान-पाक सीमा पर हथियारों का आदान प्रदान हो रहा था। 3 जनवरी, 1989 को बीएसएफ ने कार्रवाई की थी। इस मामले में आरोपित सुखदर्शन सिंह पर आतंकवादी ज्ञान सिंह को एके- 56 सहित अन्य हथियार बेचने का आरोप था। इसके घर पर भी दबिश दी गई थी, जहां से हथियारों का जखीरा मिला था। सुखदर्शन सिंह 1993 से फरार चल रहा था। इसके लिए कोर्ट ने अफसरों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखे थे। इसके बाद जब दबाव बढ़ा तो सुखदर्शन सिंह ने सरेंडर कर दिया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। अब मामले की सुनवाई चलेगी।

About The Author