Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

यूपी चुनाव में अखिलेश यादव के लिए प्रचार कर सकती हैं ममता बनर्जी!

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस बीच खबर है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब उत्तर प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं। इस बात की जानकारी तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को यूपी चुनाव प्रचार के लिए आने का आमंत्रण दिया है। अखिलेश ने ममता से अपील की है कि वह उत्तर प्रदेश में आकर यहां के लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान का आह्वान करें। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि वह जितना हो सके उनकी मदद करेंगी और भाजपा के खिलाफ प्रचार में भूमिका भी निभाएंगी।

सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। उसके बाद जोर शोर से प्रचार-प्रसार शुरू हो जाएंगे। दरअसल मुंबई दौरे पर ममता बनर्जी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद यादव से मुलाकात की है और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अब यूपीए जैसा कुछ नहीं रह गया है बल्कि क्षेत्रिय पार्टियों को एकजुट होकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होना होगा। अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से फोन पर बात कर उन्हें उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया है।

About The Author