Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

फर्रुखाबाद: 2632 किसानों ने की जैविक खेती, मुख्य विकास अधिकारी ने खरीदी सब्जियां

फर्रुखाबाद : नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत परंपरागत कृषि विकास योजना में ई ओ एफसी जैविक खेती योजना यूपी डा स प विभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में लगाए गए विभिन्न सब्जियों के स्टाल पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एवं अरुणमोली ने सब्जी खरीदी। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एवं अरुणमोली के मार्गदर्शन में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत परंपरागत कृषि विकास योजना में ई ओएफ सी जैविक खेती योजना यूपी डा स प विभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में 17 सेक्टर में 2632 किसानों एवं 65 गंगा ग्राम द्वारा जैविक खेती की जा रही है जिसमें की रसायनिक खेती की तुलना में लागत मैं भी कमी आई है।

सभी किसानों के पीजीएस इंडिया के तहत प्रमाणित जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु ऑफिसर कॉलोनी में के नौ पी के माध्यम से आज सब्जी सहित विभिन्न उत्पादों को का विक्रय किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एवं अरुणमोली ने भी कुछ सब्जियां खरीदी । मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि शहर के अन्य स्थानों पर भी केनोपी के माध्यम से विक्रय स्टाल लगाकर विभिन्न सब्जियां आदि विक्रय किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी यम अरुणमोली उपनिदेशक कृषि राजकुमार जिला परियोजना समन्वयक डॉक्टर सत्येंद्र प्रताप सिंह जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author