Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

अयोध्या: राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जहां अयोध्या में राम जन्मभूमि की तरफ जाने वाले मार्ग का नामकरण कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में रामजन्मभूमि की तरफ जाने वाली लड़का का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। पीडब्ल्यूडी को इसको लेकर तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। अयोध्या के अलावा लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

About The Author