Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई भारत मां के सपूतों की शोभायात्रा

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले तिरंगा झंडा शोभायात्रा कायमगंज नगर ने भाजपा नेता डॉ अरशद मंसूरी के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें भारत माता महारानी लक्ष्मी बाई सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह अशफाक उल्ला खान लाल बहादुर शास्त्री आज भारत मां के सपूतों के स्वरूपों मैं सुसज्जित झांकियों के साथ देश के प्रथम मुस्लिम देह दानी एवं भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य डॉ अरशद मंसूरी डॉक्टर सुबोध वर्मा वीरेंद्र कुमार कठेरिया सुनील कुमार रावत सुनील कुमार चक ने पैदल मार्च किया।

इस मौके पर विधायक एवं महिला आयोग की सदस्य की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रहा। डॉक्टर अरशद मंसूरी ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया शोभा यात्रा मैं सुनील सचान अशोक गुप्ता वरुण गंगवार हामिद हुसैन डॉक्टर परवेज खा रिजवान मंसूरी किशन दीक्षित मधुराम आज सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

About The Author