Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

फिरोजाबाद: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में किशोरी से दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिल्ली से औरैया जा रही एक स्लीपर कोच बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित की माँ की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर बस में फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच की है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद निवासी एक महिला अपनी लगभग 14 वर्षीय बेटी और बहन की पुत्री के साथ दिल्ली से स्लीपर बस में बैठकर शिकोहाबाद स्थित अपने घर आ रही थीं। आरोप है कि बस के कंडक्टर और खलासी ने जेवर टोल प्लाजा के समीप बस रोक ली। पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वह फ्रेश होने नीचे गई, इसी दौरान कंडक्टर ने उसकी बेटी को केबिन में बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। जब वह बस में आई तो बेटी ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। विरोध करने पर खलासी व कंडक्टर दोनों भाग गये। पीड़िता ने फिरोजाबाद पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बस को शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चौराहे पर रोक लिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बस को थाने ले गई। थाने पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने बस में छानबीन की और साक्ष्य एकत्रित किए है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के मुख्य आरोपी अंशू यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है। इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बस में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है

About The Author