जौनपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। मामला चंदवक थाना क्षेत्र का है। जहां आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में 70 भेड़ों सहित दो चरवाहों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिहार में बाढ़ के कारण चरवाहे पूर्वी उत्तर प्रदेश में भेड़ों को चराने के लिए आते हैं। इस दौरान रोहतास (बिहार) निवासी चरवाहों की चार टोलियां इसी साल जुलाई महीने में ही जौनपुर आई थीं। वे करीब सौ भेड़ों की टोली के साथ वापस घर लौट रहे थे। शुक्रवार की देर रात पौने तीन बजे जौनपुर जिले के थाना गद्दी मार्ग से चंदवक की ओर से गाजीपुर-सैदपुर मार्ग से बिहार अपने घर के लिए निकले थे। चंदवक गोमती पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट आने दो चरवाहे राजगीर (50) और जगदम्बा (35) समेत 70 भेड़ों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर शनिवार को पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
More Stories
बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली 35 वर्षीय युवती -मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्मृति ईरानी ने जिले के विभिन्न मंदिरों में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का किया शिलान्यास