Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

अयोध्या में सपा प्रत्याशी गिरफ़्तार

UP Election 2022 उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अभय सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार आरती तिवारी के समर्थकों के साथ बीती रात मारपीट और गोलीबारी किए जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरफ़्तार कर लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभय सिंह व भाजपा प्रत्याशी के समर्थक विकास सिंह समेत नौ लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि थाना महाराजगंज अंतर्गत न्यू कबीरपुर चौराहे पर आरती तिवारी और अभय सिंह के प्रचार वाहनों के काफिले आमने सामने आने पर दोनो गुटों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनो गुटों की गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई व हवाई फायरिंग भी हुई।

पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की जांच चल रही है। पांडेय ने बताया कि फायरिंग दोनों तरफ से हुई है जिसमें कोई हताहत नही हुआ है। सिर्फ़ कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। इससे नाराज़ कुछ लोगो ने पुलिस थाने पर भी पथराव किया। इस संदर्भ मे दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज हुई है।उक्त घटनाक्रम मे थानाध्यक्ष महराजगंज ने बताया कि अभय सिंह और भाजपा समर्थक विकास सिंह सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन से एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

About The Author