Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

बस्ती-गोरखपुर मंडल मे 21 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान मे

UP Election news उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मैंदान में इस बार बस्ती-गोरखपुर मण्डल में बस्ती, सिद्वार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया जिलों में 21 महिला प्रत्याशियों ने मौजूदगी दर्ज करायी है।
बस्ती जिले के रूधौली विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मौजूदा विधायक संजय जायसवाल का टिकट काटकर उनकी पत्नी संगीता जायसवाल को रूधैली से ही प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने लाबोनी सिंह को हरैया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से सैयदा खातून को समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर कांती पाण्डेय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संतकबीरनगर जिले से कांग्रेस ने मेहदावल विधानसभा से रफीका खातून और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुकी शांति देवी को धनघटा से अपना प्रत्याशी बनाया है।
गोरखपुर सदर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव के मैदान में दो महिला प्रत्याशी चुनौती दे रही हैं। इस सीट पर सपा ने सुभावती शुक्ला को कांग्रेस ने डा. चेतना पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने वाली कांग्रेस ने खजनी विधानसभा सीट से रजनी, पिपराइच सीट से सुमन चैहान और चिल्लूपार से सोनिया शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, सपा ने खजनी विधानसभा से रूपावती, कैम्पियरगंज से काजल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है। महराजगंज जिले में सपा- सुभासपा गठबंधन से सपा महिला जिलाध्यक्ष गीता रत्ना पासवान को महराजगंज सदर (सु) से टिकट मिला है।
बसपा ने ईशु चैरसिया को फरेंदा को टिकट दिया है। कुशीनगर जिले में कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह की पत्नी श्यामरति देवी को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। देवरिया जिले की रामपुर कारखाना सीट से तीन बार विधायक रह चुकी गजाला लारी को सपा ने और इसी सीट पर कांग्रेस ने शहला अहरारी को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने कुशीनगर की पथरदेवा सीट पर अंबरजहां को, सलेमपुर से दुलारी देवी और भाजपा ने विजय लक्ष्मी गौतम को टिकट दिया है।

About The Author