Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

टीम के साथ अस्पताल पहुँचे स्वास्थ्य निदेशक मचा हड़कंप वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से की बातचीत

संचारी रोग से पीड़ित लोगों को मिल रहे उपचार की ली जानकारी
अव्यवस्थाओं को शासन-प्रशासन स्तर से दूर कराने का वादा
सीतापुर (स्पष्ट आवाज़)। संचारी रोग के बढ़ते प्रकोप को थामने के लिए सेहत महकमा चौकन्ना है। मंगलवार को स्वास्थ्य निदेशक डॉ. राजा गणपति आर. ने अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निदेशक की टीम विभिन्न वार्डों में पहुंची, वहां भर्ती मरीजों से बात की। संचारी रोग से पीड़ित मरीजों से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। सरकारी अस्पताल में मरीजों को मिल रहे उपचार से निदेशक संतुष्ट नजर आए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न अभियान चलाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में संचारी रोगों से पीड़ित लोगों की हकीकत जानने के लिए टीम अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। सीतापुर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत करने के बाद संतोषजनक स्थिति मिली है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के फ्रंट लाइन वर्कर, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया गांवों का भ्रमण कर लोगों के घर-घर जाकर उन्हे जागरूक करने के साथ निःशुल्क दवाएं दे रही है। जिससे काफी हद तक संचारी रोगों पर काबू पाने में महकमा कामियाब हो सका है। उन्होंने कहा कि सीतापुर जिले में 16 डेंगू के मरीज है। किसी भी मरीज की हालत चिंताजनक नहीं है। रेनडम फोन कर मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। सभी स्वस्थ हो रहे है।

About The Author