आज के समय में लोग रोग से ग्रसित है। अनेक प्रकार के रोगों और बीमारियों से लोगों का जीना हराम हो गया है। इस समय तो कोरोना वायरस लोगों की मौत बना हुआ है। रोगों से मुक्त होने के लिए मरीज फलों का सेवन करता है। लेकिन क्या आपको पता है अनार का सेवन किन लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर।
लो ब्लड प्रेशर
अगर आप लो ब्लड प्रेशर को सही रखने के लिए दवा का सेवन करते हैं तो आपको अनार जैसे फल से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होने के कारण ये ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर देता है और ब्लडप्रेशर ज्यादा लो हो जाता है।
खांसी जुकाम
खांसी जुकाम से परेशान लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहि। ठंडा होने के कारण अनार से आपका संक्रमण और बढ़ सकता है। खासकर नजले से पीड़ित लोगो को अनार से खास दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
एसिडिटी
जो लोग एसिडिटी या गैस्ट्रिस परेशानियों से दो चार होते हैं उन्हें अनार नहीं खाना चाहिए। दरअसल अपनी ठंडी तासीर के चलते अनार खाने से भोजन सही तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है। इससे पाचन संबंधी परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
स्किन प्रॉब्ल्म्स
जो लोग स्किन एलर्जी और स्किन की परेशानियों का शिकार हैं, उनको भी अनार नहीं खाना चाहिए। ऐसे लोग अगर अनार खाते हैं तो स्किन पर रेड रैशेज यानी लाल चकत्ते की परेशानी हो सकती है।
मानसिक बीमारी
अगर आप डिप्रेशन की दवा खा रहे हैं या अन्य किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों की ऐसी बीमारी की दवा चल रही है, वो अनार खाएंगे तो कैमिकल रिएक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है।
More Stories
कितने वर्षो पुराना है ज्योतिष
30 अप्रैल का सूर्य ग्रहण होगा खास जाने रोचक तथ्या
शनि का 30 साल बाद कुंभ राशि में गोचर