Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

यूपी: सीएम योगी ने 5.55 अरब रूपये के कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

उत्त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने डीएवी कॉलेज के फूलबाग स्थित खेल मैदान में जनसभा को भी संबोधित किया इससे पहले मुख्यमंत्री ने 5.55 अरब रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार में पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सीएम योगी की जनसभा को लेकर बुधवार से ही प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता तैयारी करते रहें और गुरुवार को सुबह से ही कार्यकर्ताओं की टोली जनसभा स्थल पहुंचने लगी। करीब 11 बजे से ही पार्टी के पदाधिकारी जनता को योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते रहे और करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला पुलिस लाइन में उतरा। यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया और फिर उनका काफिला जनसभा स्थल पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कानपुर के विकास कार्यों के लिए अलग-अलग योजनाओं के जरिये 5.5 अरब रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनके द्वारा शिलान्यास और लोकार्पण किये जाने के दौरान भगवा रंग में रंगा डीएवी ग्राउंड जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वच्छ भारत मिशन पीएम स्वनिधि श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना समेत सात योजनाओं के लाभार्थियों को चेक दिया गया। इसके बाद यहां पर पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चाबी दी गई और दर्श, विधि, रिद्धि, वंशिका व अनुराग को खीर खिलाकर अन्न प्राशन कराया।

साढ़े चार लाख युवाओं को दी गई नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी बिना भेदभाव के दी गई है।एक जनपद- एक उत्पाद के माध्यम से सात लाख लोगों को रोजगार मिला। औद्योगिक विकास को लेकर तेजी से कार्य हुआ। जिस उत्तर प्रदेश को कोई देखने नहीं आता था भाजपा सरकार में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव हुआ है। कानपुर में तीन सौ एकड़ भूमि डिफेंस कॉरिडोर के लिए आवंटित की गई है। तकनीकी संस्थानों के साथ प्रदेश का विकास हो रहा है। पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल यहां की तीन सीटों के प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य की गति बढ़ा रहे हैं। आगे कहा कि केन्द्र सरकार के साढ़े सात वर्ष हो रहे हैं और बिना रुके मोदी जी भारत माता के विकास के लिए प्रयासरत हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के 24 करोड़ लोगों के लिए उसी नीति पर विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

About The Author