Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

Farrukhabad News In One Click: एक क्लिक में पढ़ें फर्रुखाबाद की बड़ी खबर

महिला अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखें- जिला अधिकारी

विकास भवन सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओ का यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डलसा सचिव, जिला स्तरीय अधिकारी और विकास भवन के विभागों के स्टाफ आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग और ऑली संस्था के द्वारा लाइव कवरेज किया गया जिसमे महिलाओ के द्वारा कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। डालसा सचिव ने विस्तार से इस अधिनियम पर चर्चा की। मुख्य मुख्य विकास अधिकारी ने किस अधिनियम से संबंधित अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा के जहां इस अधिनियम के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी होते हैं। जिलाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर महिलाओं को सशक्त अपनी बात ने स्पष्ट तरीके से रखने की बात कही है।

अपर आयुक्त आयुक्त ने शेल्टर होम का निरीक्षण कर लिया जायजा

फर्रुखाबाद में डूडा द्वारा संचालित आश्रय गृह (शेल्टर होम), फतेहगढ़ का निरीक्षण विनय प्रकाश श्रीवास्तव जी, अपर आयुक्त-II, कानपुर मण्डल, कानपुर द्वारा किया गया। सभी डोरमेट्री व कमरों की क्षमता की जानकारी ली, अंतःवशियों की रजिस्टर में इंट्री के सभी कॉलम देखे। किचन, टॉयलेट, स्टोर रूम आदि की विस्तृत जानकारी ली। साफ-सफ़ाई व व्यवस्था पर प्रसन्नता ज़ाहिर की।

निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह जी, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय जी, सी एम एम अनुज प्रताप सिंह चौहान, संस्था से आबिद मंसूरी जी, डूडा के सामुदायिक आयोजक जगवीर, जूही व शेल्टर होम के सभी केयर टेकर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने खाद ​एवं विपणन विभाग के धान क्रय केन्द्र राजेपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर उपस्थित केन्द्र प्रभारी सावन कुमार ने ​बताया कि अबतक 950 कुन्टल व आज 85 कुन्टल धान खरीद की गई। बदरंग-काला होने के कारण 10 किसानों का धान रिजेक्ट किया गया है।

जिलाधिकारी ने ई—पॉस मशीन एवं खरीद रजिस्टर चेक किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसान का धान सही है तो किसी भी दशा में किसान को केन्द्र से वापस न किया जाए।

जिलाधिकारी ने फतेहगढ़ व राजेपुर अस्पताल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कोविड-19 के दृष्टिगत एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ एवं आक्सीजन प्लाण्ट व एल 1 वार्ड राजेपुर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत सभी आक्सीजन प्लाण्ट-आक्सीजन युक्त कोविड वार्डों को सक्रिय अवस्था में रखा जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 06 आक्सीजन प्लाण्ट है सभी सक्रिय है। छोटे और बड़े मिलाकर लगभग 600 ​आक्सीजन सिलेण्डर भी है। जनपद में आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है।

हिंदू महासभा ने कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्त की

बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है, की हमारे भारत देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ( CDS ) जर्नल विपिन रावत एक वायुयान दुर्घटना में उनकी व उनकी पत्नी एवम् 12 अन्य जवानों की मृत्यु हो गई । इस दुखद घड़ी में हम सभी लोगो को उनके व अन्य जवानों की मृत्यु आत्मा की शांति के लिए, दिनांक 09/12/2021  फर्रुखाबाद  शहर टाउन हॉल कैंडल शोक संवेदना प्रकट करी आप ,और इस दुखद घड़ी में साथ आकर , एवम् कुछ क्षणों का मौन रखकर मृत्यु आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर हर्ष दुबे, राहुल वर्मा, फरियाब खान, नितिन गुप्ता, अंशु शाक्य, मोहित शाक्य, कुलदीप शाक्य, राहुल जाटव, सकिव खान आदि युवा मौजूद रहे।

About The Author