Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

फर्रुखाबाद: विश्व दिव्यांग दिवस पर धन्यवाद यात्रा निकालने का हुआ आयोजन

विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ जनपद फर्रुखाबाद के द्वारा आज भाजपा उत्तर प्रदेश में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के गठन के पश्चात विशाल धन्यवाद यात्रा निकालने का आयोजन किया गया। धन्यवाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिले के संयोजक आशीष दुबे छोटू भैया एवं जिले के सह संयोजक विनोद वर्मा जी सभी दिव्यांगों के साथ रजीपुर धन्यवाद यात्रा में शामिल हुए।

धन्यवाद यात्रा में मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ अभिषेक त्रिवेदी मौजूद रहे धन्यवाद यात्रा में समापन के मौके पर श्री अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में दिव्यांगों की संख्या बड़ी तादाद में है सबसे पहले भाजपा ने एक राजनीतिक दल में दिव्यांगजन को सक्रिय राजनीति करने का एक मंच सुंदर प्रदान किया ऐसे में आमजन में जो दिव्यांग बंधु रहते हैं उन सभी का कर्तव्य है कि भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद दें। भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण विपक्ष के सभी राजनीतिक दल आज दिव्यांग संगठन बनाने की होड़ में लग गए हैं किंतु दिव्यांग बंधु अब किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में आने वाले नहीं है केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने जो दिव्यांगों को विकलांग पहले कहा जाता था अब उनको दिव्यांग कहकर जो सम्मान दिया है वह सम्मान किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने आज तक नहीं दिया इसलिए दिव्यांग बंधु भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं।

जिले के संयोजक आशीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में मिशन 2022 में भारतीय जनता पार्टी 325 सीटों पर अपनी जीत हासिल कर उत्तर प्रदेश में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई गई जिसमें दिव्यांग बंधुओं का भी रोल अहम होगा।

जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक विनोद वर्मा ने कहा कि दिव्यांग बंधुओं को प्रदेश व केंद्र सरकार की सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग बंधुओं को दिलाना होगा।

19 दिसंबर को जनपद में विशाल दिव्यांगजन सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय पर किया जाएगा जिसमें जनपद के सभी ब्लॉकों से अधिक से अधिक दिव्यांग बंधुओं को पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर रवि दुबे भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा मंडल महामंत्री राजीव मिश्रा,सेक्टर अध्यक्ष अश्वनी दुबे साबिर अली राम सिंह राजपूत नितेश कुशवाहा विपिन कुमार बृजेंद्र सिंह रविंद्र सिंह राजेंद्र कुमार प्रमोद कुमार रिंकी सावित्री कठेरिया

ऋषि पाल राजीव कुमार एडवोकेट मलिक अनमोल कुमार उपेंद्र जाटव कुसुम लता यादव लव कुमार शिवकुमार नरेंद्र सिंह संजय कश्यप अनमोल सोनकर अंकित बाथम सुमित कुमार कश्यप आदि बड़ी संख्या में दिव्यांग बंधु उपस्थित रहे।

About The Author