Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

Gram Panchayat vacancy 2021 : इस तरह होंगी भर्तियां, यहां जानिए पूरी चयन प्रक्रिया

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 (Gram Panchayat Assistant Recruitment 2021) और ग्राम पंचायत कंप्‍यूटर ऑपरेटर भर्ती 2021 (Gram Panchayat Computer Operator Recruitment 2021) के तौर पर कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि भर्ती की प्रक्रिया को जल्‍द ही शुरू किया जा सकता है। इन पंचायत सहायकों की नियुक्ति सम्बनधित ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करके की जाएगी। यह जानकारी, रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा दी गई है।

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 up

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ग्राम पंचायतों में 58 हजार से ज्‍यादा पंचायत सहायकों की भर्ती करेगी। उन्‍होंने बताया कि जिस जाति की आरक्षित ग्राम पंचायत होगी, उसी जाति के पंचायत सहायक की भर्ती की जाएगी।

भूपेंद्र चौधरी ने चयन प्रक्रिया को लेकर कहा कि ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 up में हाईस्‍कूल व इंटरमीडियट के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। जो सबसे अच्‍छी मेरिट वाला कैंडिडेट होगा, उसी का चयन ग्राम पंचायत सहायक के पद पर किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों के इन पदों पर ग्राम पंचायत के लोग ही भर्ती किए जाएंगे। इस दौरान पंचायती राज मंत्री के साथ लोकभवन में अपर मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह और निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह भी मौजूद रहीं।

ग्राम पंचायत कंप्‍यूटर ऑपरेटर भर्ती 2021 up

बता दें कि हाल ही में उत्‍तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि राज्‍य की 58 हजार से ज्‍यादा ग्राम पंचायतों में एक पंचायत सचिव कम एकाउंटेंट नियुक्‍त किया जाएगा। प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में नियुक्‍त किए गए पंचायत सचिव कम अकाउंटेंट को 6 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री के निर्देशों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया छह महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी। इससे प्रदेश के 58 हजार से ज्‍यादा युवाओं को रोजगार का बेहतर मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही उत्‍तर प्रदेश में मनरेगा में कामकाज के पर्यवेक्षण के लिए 22 हजार से ज्‍यादा महिलाओं की भी नियुक्ति की जाएगी।

About The Author