Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

अंबेडकरनगर में 1अरब 25 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का होगा कायाकल्प

अंबेडकर नगर:  उत्तर प्रदेश में चुनावी बयार बहना शुरू हो गया है।मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा नीत सरकार द्वारा विकास कार्यों को गति प्रदान करना युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।इसी के अंतर्गत 4 दिसम्बर शनिवार को विधान सभा कटेहरी में 1 अरब 25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करने आ रहे हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सवा करोड़ रुपए के लागत से अन्नावां  पहितीपुर मार्ग,इस्माइलपुर बेल्दहां मार्ग,नसीरपुर संपर्क मार्ग, प्रतापपुर बरवां संपर्क मार्ग, भारीडीहा संपर्क मार्ग,पिपरीपुर सैदपुर संपर्क,बिहरोजपुर संपर्क, बुढनपुर खास संपर्क मार्ग, अकबेलपुर संपर्क मार्ग, बिचलापुर संपर्क मार्ग,इंद्रलोक कालोनी संपर्क मार्ग,खड़सा खास संपर्क मार्ग,दाउदपुर संपर्क मार्ग, काही संपर्क मार्ग,दिलावलपुर, सिझौली संपर्क मार्ग,मोलईगंज, केशवपुर खास संपर्क मार्ग, खरुवइया खास संपर्क मार्ग, दुलहूपुर संपर्क मार्ग,सरफुद्दीनपुर फुलवरिया संपर्क मार्ग,बुकिया माइनर मखदूपुर संपर्क मार्ग सहित 29 अन्य सड़कों का शिलान्यास/लोकार्पण भी कार्यक्रम में समारोह पूर्वक करेंगे।

जिसमें भीटी,महरुआ,मथानी,दोस्तपुर मार्ग,अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग,अकबरपुर अटंगी संपर्क, गौसपुर झलिया संपर्क मार्ग, रामपुर मंगुराडिला,अहेथा जोगापुर,आशाजीतपुर अहिरान, शाहपुर परासी,थरिया कला,मेडऱी खास,जगनपुर खास,महुआरी नरायनपुर,काशीपुर खास,भड़सारी,डीघी,न्यौरी जलालपुर,अराजी देवारा,अराजी सुंदर सोखा,उमरी जलाल,उमरौना,नेवारी दुराजपुर व पिंडोरिया आदि संपर्क मार्ग शामिल हैं।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का आगमन 4 दिसंबर शनिवार को जनपद के कटेहरी रामलीला मैदान में होगा। जहां पर लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम के कई परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संवाद भी करेंगे।

About The Author