Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

जौनपुर में दो मंजिला इमारत गिरने से 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल

जौनपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मामल शहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जन में में जर्जर दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर धराशाई हो गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन राहत कार्य में जुट गया। लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा मृतकों को बाहर निकाला जा सका। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम थी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य कराते हुए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि इस घटना में कुल 5 लोगों की मौत हुई है। लगभग आधा दर्जन लोग इसमें घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना मकान जर्जर होने के कारण हुई है। हालांकि, इसके बाद भी मलबे में तलाश की जा रही है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author